SHAYARI IN HINDI
Get the best Shayari in Hindi and download images
कहने वालों का कुछ नहीं जाता
सहने वाले कमाल करते हैं
कौन ढूंढें जवाब दर्दों के,
लोग तो बस सवाल करते है।
किया है बर्दाश्त तेरा हर दर्द इसी आस के साथ,
कि खुदा नूर भी बरसाता है आज़माइशों के बाद।
मानते हैं सारा जहाँ तेरे साथ होगा,
खुशी का हर लम्हा तेरे पास होगा,
जिस दिन टूट जाएँगी साँसे हमारी,
उस दिन
तुझे हमारी कमी का एहसास होगा!
हमारी कद्र उनको होगी तन्हाईयो में एक दिन,
अभी तो
बहुत लोग हैं उनके पास दिल्लगी करने को
एक आदत सी हो गयी है चोट खाने की
भीगी हुए पलकों संग मुस्कुराने की,
काश अंजाम वफ़ा का पहले ही जानते..
तो कोशिश
भी नहीं करते दिल लगाने की
उनका वादा है के वो लौट आएंगे,
इसी उम्मीद पर हम जीए जायेंगे,
यह इंतज़ार भी उन्हीं की तरह प्यारा है,
कर रहे थे कर रहे हैं और किये जायेंगे!
बेबसी का पैगाम तो लेता जा,
मेरी गमगीन शाम तो लेता जा,
ओ सुबह के रहनुमा जरा ठहर,
आँसुओं
का सलाम तो लेता जा








No comments:
Post a Comment